फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुख्य आरोपियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी सचिन कुमार, लुपेश शाह, मेहुल और इंदौर निवासी ओम के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लुपेश मामले में बैंक खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता अपने साथी ओम और मेहुल को दिया था। दोनों ने इस बैंक खाता को आगे आरोपी सचिन को दे दिया था। लुपेश के बैंक खाते में ठगी के साढ़े तीन लाख रुपये आए थे। आरोपी ओम और मेहुल भाई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साइबर अपराध थाना एनआईटी ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.