उन्नाव, दिसम्बर 30 -- उन्नाव। इस साल अपराध का चेहरा बदल गया है। जहां कभी गलियों में लूट और घरों में चोरी ने लोगों की नींद उड़ा दी थी, अब उनके डिजिटल खाते ही निशाने पर हैं। सिर्फ एक क्लिक, एक फर्जी लिंक और भरोसा ही 2.58 करोड़ की ठगी में बदल जाता है। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने इस बढ़ते खतरे के बीच कदम बढ़ाया है और 44 पीड़ितों के खातों में से 62.69 लाख राशि वापस दिलाने में सफलता पाई है, जबकि 36.89 लाख संदिग्ध खातों में अभी भी होल्ड हैं। यह सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उन लोगों की मेहनत और सपनों की कीमत है, जिन्हें धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। कभी पुलिस चोरी, लूट, हत्या और डकैती जैसे अपराधों से जूझती थी। लेकिन अब बदलते समय के साथ अपराध का स्वरूप ही बदल गया है। 2024 की तुलना में 2025 में परंपरागत अपराधों में गिरावट दर्ज हुई है, पर साइबर अपराधों म...