सीतापुर, नवम्बर 10 -- सीतापुर। सेमिनार के माध्यम से लोगों से ठगी करने के मामले में पीड़ितों ने कार्रवाई कर रुपए दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार बोम्बीटेक्स एक्सचेंज/ बीमैक्स रियेलिटी कंपनी ने कुछ समय पहले सीतापुर, लखीमपुर व हरदोई आदि जिलों में सेमिनार आयोजित किए। जिसमें खुद को डायरेक्टर ताने वाले लखीपुर खीरी के मितौली मदाह राजेपुर निवासी जय प्रकाश मौर्या ने लोगों को बताया कि कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। लोग कंपनी में जुड़कर अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ते हुए टीम बनाकर लाभ कमा सकते हैं। प्रतिदिन मिलने वाला लाभ माह के अंत में उनके लगाए गए धन का 15 प्रतिशत होगा। पीड़ित ने रूपया लगाना शुरू कर दिया। 30 जून तक सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहा। लेकिन जुलाई माह के बाद से कंपनी ने पेमेंट देना बंद कर दिया गया। ...