उन्नाव, मार्च 19 -- सफीपुर। प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर की गई ठगी से आहत होकर अमन ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद मोबाइल चैटिंग से खुलासा होने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बा के सराय सूबेदार पूर्वी मोहल्ला निवासी राजस्व निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव के 24 वर्षीय बेटे सलिल श्रीवास्तव उर्फ अमन ने 5 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हैलट ले गए। यहां 7 मार्च को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों को शुरुआत में आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में मृतक अमन के मोबाइल की जांच करने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मोबाइल चैटिंग से पता चला कि स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति ने अमन को प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का झांसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.