गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर तीन करोड़ 26 लाख 40 हजार रुपये की ठगी में बैंक खाता मुहैया करवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकराम खान और अलफाज चंदेल निवासी चूरू राजस्थान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि में से 48 हजार 912 रुपये इकराम और 96 हजार 904 रुपये अलफाज के केनरा बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि उन्होंने मात्र दो प्रतिशत कमीशन के लालच में अपने खाते साइबर अपराधियों को सौंपे थे। यह भी पढ़ें- 15 लाख रुपये की ठगी में बैंक खाता मुहैया करवाने वाले को नहीं मिली जमानतपुलिस की कार्रवाई अगस्त 2025 में पीड़ित ने शिकायत दी थी कि अज्ञात जालसाजों ने उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़...