साहिबगंज, मई 1 -- साहिबगंज। शहर के दहला के एक व्यक्ति को नगर थाना पुलिस ने ठगी मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 लाख रुपए ठगी के मामले में मिथिलेश नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसमें से कुछ पैसे उसने लौटाए थे। बाकी पैसे देने में वह आनाकानी कर रहा था। इसके बाद पीड़ित ने नगर थाना में केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी निवेश कंपनी का मुख्य सरगना नोएडा से गिरफ्तार यह भी पढ़ें- गन्ना ढुलाई के नाम पर 93 हजार रुपये की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...