देवघर, मई 1 -- देवघर। दोपहिया वाहन व लोन दिला कर फिर से वसूली करने नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी निवेश कंपनी का मुख्य सरगना नोएडा से गिरफ्तारमामले का विवरण यह मामला राजाबगीचा मुहल्ला स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी से जुड़ा है, जहां कार्यरत कर्मियों पर ग्राहकों से लोन की किस्त के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप है। इस मामले में पहले ही मैनेजर पुष्प रंजन झा, रेहान अंसारी और एक अन्य कर्मी नेहा कुमारी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थ...