पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। बुधवार को तहसील परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सौंपा। इसमें पीड़ितों ने संसद में बनाए गए भुगतान गारंटी अधिकार कानून का अनुपालन कराए जाने की मांग की। इस दौरान बताया गया कि जिले और तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनकी जीवन भर की जमा पूंजी चिटफंड और अन्य संस्थाओं ने ठग ली है। कानून बनने के बावजूद अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है जिससे वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इस दौरान ठगी पीड़ितों की जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान अविलंब कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...