बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता बबेरु में ठगी पीड़ितों का भुगतान अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम के अंतर्गत करवाए जाने को लेकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र अधिनियम जारी किये जाने की मांग की है।ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, केशव प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व मे सांसद कृष्णा पटेल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि चिटफंड कंपनियों व कोआपरेटिव सोसाइटी के पीड़ितों के आवेदन पत्र भुगतान को जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड मे जमा करवाए। रजिस्ट्री के माध्यम से आयुक्त के यहां भेजे गये। बड्स एक्ट 2019 के तहत सरकार के नियुक्त सक्षम अधिकारी ने आज तक न ही किसी पीड़ित को भुगतान कराया। न ही ठग कम्पनी कोआपरेटिव सोसायटी के मालिक व डायरेक्टरों के खिलाफ कोई नोटिस भेजा है। केन्द्रीय कानून 2019 देश मे प्रत्येक...