गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक पीड़ित की ठगी गई रकम वापस कराकर राहत दिलाई है। पुलिस के मुताबिक क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रहने वाले प्रनील ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने की साइबर सेल टीम सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित मर्चेंट से संपर्क साधा और लगातार पत्राचार किया। साइबर सेल की लगातार कोशिशों के चलते नौ अप्रैल को ठगे गए पूरे 69 हजार रुपये वापस कराए गए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...