मधुबनी, अप्रैल 26 -- राम शरण साह मधुबनी। साइबर ठगी एक मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को 50 हजार रुपए वापस कराया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि घोघरडीहा थाना क्षेत्र के डेवर गांव निवासी मुरारी कुमार झा पिता सुधानंद झा के साथ साईबर फ्रॉड हुआ था। धोखाधड़ी के मामले में साईबर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए साईबर ठगी के 50 हजार रुपये वास्तविक धारक को वापस कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...