सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने बीते मार्च माह से अबतक ठगी के शिकार 66 पीड़ितों के 27 लाख 26 हजार 442 रुपये की धनराशि वापस कराई। वहीं 336 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाया गया। रविवार को भी खोए हुए मोबाइल फोन लौटाते हुए पुलिस ने खुलासा किया कि बरामद मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 65 लाख आंकी गई है। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम, खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा सभी थानों की संयुक्त टीमों को इस अभियान में लगाया गया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान के तहत 103 धारकों को लौटाए गए उनके मोबाइल फोन टीमों ने पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए माह मार्च 2026 से अब तक 336 खोए मोबाइल फोन टे्...