कौशाम्बी, फरवरी 28 -- डिजिटल अरेस्ट, खौफ या फिर अन्य किसी लालच में फंसकर जमा पूंजी गवाने वाले 35 पीड़ितों को कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी राहत दी है। इनके खातों में ठगी गई रकम वापस कराई गई है। शनिवार को एसपी कार्यालय में मीडिया के सामने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिसिया कार्यशैली की मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं, एसपी राजेश कुमार ने साइबर थाने की पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने विभिन्न तिथियों में साइबर टोल फ्री नंबर-1930 अथवा साइबर पोर्टल पर खुद के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी राजेश कुमार ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लिया। उन्होंने साइबर थाना पुलिस टीम को आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए रुपये होल्ड कराने और संबंधित के खाते में वापस कराने के आदेश दिए। साइबर क्राइम पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.