मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ठगी के शिकार लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग को लेकर घोसी लोकसभा के सांसद को मांग पत्र सौंपा। सांसद ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। सौपे गए ज्ञापन में ठगी के शिकार लोगों ने मांग पत्र में कहा ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र में लाखों लोग विभिन्न जमा योजनाओं में ठगी का शिकार हुए हैं। इन लोगों का पैसा लंबे समय से फंसा हुआ है। सांसद को सौंपे ज्ञापन में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जिले के सक्षम अधिकारी कानून का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण लोगों का पैसा अब तक फंसा हुआ है। साथ ही, फर्जी रिफंड प्रक्रियाओं के नाम पर भी लोगों को गुमराह किए जाने की बात कही गई है। पीड़ितों ने मांग किया है कि जब्त संपत्तियों का 30 दिनों के भीतर मूल्यांकन कराकर उसी धन से भुगतान श...