फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से जनपदीय साइबर सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के शिकार लोगों की कुल 1,11,225 रुपए की धनराशि वापस कराई। यह कार्रवाई एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर की गई। हथगाम निवासी राहुल सोनी से आंगनबाड़ी कर्मी बनकर लिंक भेजकर 35,025 रुपए की ठगी की गई थी। वहीं राजेश कुमार केशरवानी से गांव का मित्र बनकर सामान मंगाने के नाम पर 39,600 रुपए ठग लिए गए थे। इसके अलावा हुसेनगंज निवासी छत्रपाल सिंह से रिश्तेदार का फोन हैक कर 40 हजार रुपए मांगे गए, जिसमें साइबर सेल ने 36,600 रुपए वापस कराए। यह भी पढ़ें- टीवी रिचार्ज रिफंड के नाम पर 31 हजार की साइबर ठगी एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल और संबंधित थानों...