गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर घर बैठे पैसे कमाने की चाहत रखने वाले सावधान हो जाएं। गुरुग्राम की साइबर अपराध पुलिस (दक्षिण) ने टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन टास्क देकर ठगी करने वाले गिरोह के मददगारों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगी की राशि को ठिकाने लगाने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो युवकों को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर 2025 को एक महिला ने साइबर थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे टेलीग्राम पर घर बैठे काम करने का ऑफर मिला। जालसाजों ने पहले विश्वास जीतने के लिए उसे छोटे-छोटे टास्क दिए और कुछ पैसे उसके खाते में भेजे। इसके बाद, बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उससे मोटी रकम एडवांस के तौर पर जमा करा ली गई। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस की शरण ली। ...