ठगी के लिए जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने वाला गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 25 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पेंशन सेवा बहाल कराने के नाम पर 13 लाख 60 हजार की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी के रुपयों को बैंक खाते में ट्रांसफर कराने के लिए खाता मुहैया कराया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी मंगत के रूप में हुई है।
ठगी का मामला 24 मई को सामने आया था, जब एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 से 21 मई के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक मुख्यालय का अधिकारी बताकर उसे झांसे में लिया और 13 लाख 60 लाख ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मंगत ने बताया कि उसने महज एक लाख दस हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपने चार बैंक खातों की बैंकिंग किट एक अन्य व्यक्ति को सौंप दी थी।
पुलिस की जांच पुलिस जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.