रांची, फरवरी 11 -- रांची। प्रमुख संवाददाता अरगोड़ा थाना की पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपियों में रातू के दीपक कुमार और लोहरदगा के दिनेश प्रसाद जायसवाल शामिल है। इस मामले में 10 फरवरी को आरोपियों के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.