आरा, अप्रैल 9 -- सफलता -शेयर बाजार में निवेश के नाम पर क्लैट के छात्र से की गयी थी चार लाख 15 हजार रुपये की ठगी -साथ पढ़ने वाले छात्र ने ही सात अलग-अलग खातों में मंगाये थे रुपये, मांगने पर दे रहा था धमकी -एक साल बाद रुपये वापस होने से खुश दिखे छात्र के अधिवक्ता पिता, पुलिस को दिया साधुवाद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के साइबर थाने की पुलिस को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक छात्र से ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। साइबर पुलिस के प्रयास से ठगी के एक लाख 30 हजार रुपए छात्र को वापस मिल गये। साइबर ठगी की घटना अधिवक्ता हरि प्रसाद सिंह उर्फ हिंमाशु के पुत्र पृथु राज के साथ पिछले साल हुई थी। उनके सहपाठी की ओर से ही शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर चार लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी थी। इस मामले में पृथु राज की ओर से पिछले साल 20 ...