सहारनपुर, मई 25 -- छुटमलपुर, संवाददाता। कस्बे में स्थित म्यूचुअल बेनिफिट निधि कंपनी के डायरेक्टर्स पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी एक युवक ने कम्पनी पर फर्जी तरीके से पचास हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित की अपील पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित विजय कांबोज के अनुसार उसने वर्ष 2024 में उक्त कंपनी में दो खातों में 45 हजार चार सौ व 4 हजार छह सौ रुपए जमा कराए थे। मांगने पर डायरेक्टर्स ने पैसे देने से मना कर दिया है। इससे पहले ग्राम मीरपुर निवासी इन्द्रेश कुमार तथा शेरपुर खानाजादपुर निवासी विकास कुमार ने भी स्वाति म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के संचालकों पर 2 लाख 8 हजार रुपए हड़पने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कोर्ट द्वितीय के आदेशों पर थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वा...