गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। ऑर्गेनिक इंडिया एग्रोटेक कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में झारखंड पुलिस ने फरार आरोपी प्रदीप चंद के गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हेरहंज थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश का पालन कराया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू होगी। मामला लातेहार निवासी रघुनाथ प्रसाद की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने कंपनी पर डीलरशिप के नाम पर 3.65 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। जनवरी 2019 में रकम लेने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...