गाजीपुर, अप्रैल 22 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की हुई ठगी के मामले में रेवतीपुर पुलिस ने फरार दो आरोपितों के घर पर न्यायालय के आदेश पर धारा 84 के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा की। यह कार्रवाई जेएम कोर्ट-7 के निर्देश पर की गई। गहमर थाना क्षेत्र के गहमर निवासी कृष्णा उपाध्याय और दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव निवासी फैयाज खान के घरों पर नोटिस चस्पा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उद्घोषणा के दौरान आरोपितों को चेतावनी दी गई है। यदि वे शीघ्र न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की और जप्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह मामला वर्ष 2024 का है, जब एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह ने बिहार सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवाओं से करोड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.