बगहा, मई 8 -- बगहा । एयू माइक्रो फाइनेंस में रुपये जमा कराने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर थाना पुलिस ने आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया। एसपी ने बताया कि नगर के दीनदयाल नगर निवासी युवराज कुमार गुप्ता के विरुद्ध बगहा थाना कांड दर्ज है। उस पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाओं से एयू माइक्रो फाइनेंस में पैसा जमा कराने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी लेकिन वह पुलिसिया पकड़ से फरार चल रहा है।शुक्रवार को नगर थाना पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर इश...