ठगी की शिकार महिला को साइबर पुलिस ने दिलवाया रुपए
हाजीपुर, मई 30 -- व्हाट्सएप पर लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की शिकार हुई एक महिला को साइबर थाना कि पुलिस ने 92 हजार रुपए वापस दिलवाया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि गोरौल थाना क्षेत्र के सोधो कहारटोली निवासी मोहम्मद क्यूम की पुत्री जास्मीन परवीन के व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही जास्मीन परवीन के बैंक खाते से दो बार में 50 हजार और 42 हजार रुपए साइबर अपराधियों ने ठगी कर लिया। जिसके बाद जास्मीन ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत एवं साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने ठगी गई राशि को होल्ड कराया और लगातार प्रयास के बाद 92,000 रुपए आवेदक के खाते में रिफंड करवाया। इस संबंध में एसपी ने लोगों से अपील किया कि मोबाइल पर किसी भी अंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.