गुड़गांव, जून 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और रखरखाव शुल्क हटाने के नाम पर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने करीब पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसकी जांच थाना साइबर अपराध, दक्षिण की तरफ से की जा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर गौरव फौगाट के निर्देश पर निरीक्षक नवीन कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने रविवार को दिल्ली से एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय विकास के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी डेढ़ साल पहले एक क्रेडिट कार्ड कंपनी में काम करता था। आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर से लोगों को कॉल करता था। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड से रखरखाव शुल्क और लिमिट बढ़ाने के लिए लिंक भेजता था। इस ल...