कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कई देशों के 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ की ठगी का आरोपी रवींद्र नाथ सोनी निवेश की रकम से सोने के बिस्किट खरीदने की तैयारी कर रहा था। यह साक्ष्य क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सोनी के मोबाइल में मिले हैं। डील करने वाला एनआरआई है। उसकी तलाश शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में एनआरआई के मॉरीशस और अमेरिका में होने की जानकारी मिली है। पूरी स्थिति साफ करने के लिए एसआईटी फिर से रवींद्र नाथ सोनी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख की ठगी के इनामी आरोपी दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रवींद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में भारत, यूएई, दुबई, जापानी समेत कई देशों के 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 की ठगी करने की जानकारी हुई। पुलिस और एसआईटी ने उसका रिमांड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.