नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने ठगी के चार लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत मिली, जिसमें चार लाख रुपये की साइबर ठगी का जिक्र था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। त्वरित कार्रवाई से ठगी के चार लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस आ गए। पीड़ित ने नोएडा पुलिस का आभार प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...