ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्रक
भदोही, मई 26 -- भदोही, संवाददाता। चार दिन पूर्व ठगी का शिकार हुए रामपुर चौथार रायपुर निवासी केशवनाथ दुबे ने एसपी को पत्रक सौंपा। मंगलवार को एसपी को पत्रक सौंप मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि 21 मई को आटो चालक महिलाओं के साथ मिलकर मुंबई से आई उसकी बेटी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने आटो चालक को पकड़ा लेकिन उसे यह कहकर छोड़ दिया कि महिलाओं को खोजकर लाओ।
घटना का विवरण बताया कि धूप अधिक होने के चलते ज्ञानपुर त्रिमुहानी से एक आटो रिक्शा रिजर्व किया। बेटी का बैग चालक ने पीछे रखवा दिया। आटो चालक कुछ दूर चला कि एक अनजान महिला ने बैठा लिया। उसने विरोध किया कि रिजर्व आटो में किसी सवारी को नहीं बैठने देगा। इस पर चालक ने उसे स्टाफ बताते बैठा लिया। कुछ दूर और दो महिलाओं को बैठाया। तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.