बुलंदशहर, फरवरी 12 -- नगर के जहांगीराबाद चुंगी पर महिला हुई ठगी का शिकार। ठग ने महिला से 3500 रुपए और एक जोड़ी पायल ठग लीं बीच राह में छोड़कर रफू चक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केला देवी पत्नी रविंद्र सिंह निवासी गांव रामपुर मानपुर थाना शिकारपुर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शिकारपुर की जहांगीराबाद चुंगी पर पहुंची जहां पर वह टेंपो में बैठने के लिए तैयार खड़ी है तभी एक व्यक्ति उसको मिला जिसने उसको झांसे लेकर कहा कि मैं आपको जनता हूं। महिला उसके बहकाने में आ गई और अज्ञात ठगने 3500 रुपए और एक जोड़ी पायल उससे ठग ली और उसको मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित बांसौटी गांव पर छोड़कर चला गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की तथा अपने साथ थाने ले गई पुलिस ने महिला के बताए हुए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने...