ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस से शिकायत
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- कस्बा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ महिला मायावती से एक ठग ने फोन से पुराने 5 रुपये के नोट को 18 लाख में खरीदने का झांसा देकर 15,749 रुपये ठग लिए है। मायावती ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उससे एक अज्ञात युवक से बात हुई औऱ पांच के पुराने नोट की खरीद की बात हुई। 5 रुपए के नोट के बदले 18 लाख रुपये देने को बताया गया। महिला ठग के झांसे में आ गई और ठग के कहे अनुसार धीरे-धीरे तीन बार में 15,749 रुपये मोबाइल के माध्यम से ठग द्वारा बताए गए नम्बर पर एक जेबीगंज के जनसेवा केंद्र के माध्यम से भेजवा दिए। जब ठग ने चौथी बार पैसे की मांग की तो महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ। महिला ने जेबीगंज चौकी पुलिस को सूचना देने के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह पैसा अपनी पायल गिरवी रख कर लाई थी ।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.