ठगी का पैसा लेने गिरिडीह आ रहा धनबाद का साइबर अपराधी धराया
गिरडीह, सितम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ठगी का पैसा लेने गिरिडीह आ रहे धनबाद के एक साइबर अपराधी को पकड़ा गया है। पकड़ा गया साइबर अपराधी धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवई गांव निवासी दीपक मंडल है। दीपक की गिरफ्तारी एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर हुई है। दरअसल एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मारुति डिजायर से एक शातिर साइबर अपराधी अपने साथी से साइबर ठगी का पैसा लेने गिरिडीह की ओर आ रहा है। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत की अगुवाई में छापामारी कर साइबर अपराधी दीपक मंडल को धर दबोचा गया। पूछताछ में दीपक ने पुलिस के समक्ष साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से 01 मोबाइल, 02 सिम, 02 एटीएम, 01 आधार कार्ड एवं 01 पेन कार्ड बरामद किया गया है। इसके अलावा दीपक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.