सीतापुर, जुलाई 24 -- सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख कस्बे में स्थित निजी बैंक के कर्मचारी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कर्मचारी ने पॉलिसी की किश्त, एफडी, क्रेडिट कार्ड और लोन के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की है। मोहल्ला सीताकुंड निवासी पीड़ित कौशल किशोर ने सितंबर 2025 में एचडीएफसी बैंक कर्मचारी महबूब आलम पर पैसे की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महबूब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक कर्मचारी पर आरोप है कि आरोपी ने तीन लाख रुपये व पीड़ित के खाते से 1.51 लाख का लोन कर पैसे हड़प लिए थे। साथ ही स्नेहलता व खाता धारक मोनी राठौर, रामकृष्ण, छंगा, मनोहर लाल, रिंकी के बैंक में रुपये जमा करने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी रसीद व दस्तावेज थमा दिए थे। कई ग्राहकों से एफडी कराने के नाम पर ...