चमोली, दिसम्बर 17 -- एक वर्ष पूर्व ज्योतिर्मठ के पांडुकेश्वर के रहने वाले एक व्यक्ति से उसके वाहन को झूठा आश्वासन देकर ठगी कर ले जाने वाले को पुलिस ने जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि 24 नवंबर को पांडुकेश्वर गांव के रहने वाले रूपेश ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी कि एक वर्ष पूर्व ऋषिकेश से संचालित एक कंपनी के कथित मालिक ने उससे जान पहचान बढाई और उसे उसकी कार को टिहरी स्थित एडीएम कार्यालय में लगाने का झूठा आश्वासन दिया व कहा कि इसके एवज में वह 42 हजार प्रतिमाह दिलवायेगा। लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने पर भी न तो उसके वाहन को आरोपी ने सरकारी विभाग में लगाया, न मासिक किराया दिया न ही वाहन वापस लौटाया। कोतवाल ने बताया कि वाहन स्वामि रूपेश ने बताया कि अब आरोपी उसका वाहन भी वापस नहीं कर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.