ठगी कर महंगा मोबाइल खरीदा और सस्ते में बेच दिया
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, व.सं.। साइबर ठगों ने एक महिला के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर महंगा मोबाइल फोन खरीदा और उसे सस्ते दाम में आगे बेच दिया। ठगी की रकम से खरीदा गया मोबाइल कई लोगों के हाथों से गुजरता रहा। साइबर थाना द्वारका की जांच में मोबाइल की कड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस की शिकायत पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को एक महिला ने उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन 75,529 रुपये खर्च कर मोबाइल खरीद की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने खरीदे गए मोबाइल के नंबर की तकनीकी जांच की तो उसमें एक नंबर चलते मिला जो रोहतक के रहने वाले मोहित के नाम पर पंजीकृत था। पुलिस ने मोहित से पूछताछ की तो उसने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.