हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जमीनों की खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी के जरिए करोड़ों रुपयों की ठगी करने के आरोपी धनंजय गिरी के खिलाफ आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आईजी ने डीएम नैनीताल को पत्र भेजकर आरोपी की सभी अवैध संपत्तियों की बिक्री और ट्रांसफर पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इन संपत्तियों को जब्त कर पीड़ितों को लौटाने की तैयारी की जा रही है। आईजी ने कुछ समय पहले पुलिस से धोखाधड़ी के आरोपी हाल सुभाष नगर और मूल रूप से बिहार निवासी धनंजय गिरी के खिलाफ जांच कराई थी। धनंजय पर जमीन की धोखाधड़ी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि उसने हल्द्वानी के कई लोगों से ठगी कर धन हड़पा। आईजी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि धनंजय गिरी ने ठगी के जरिए करोड़ों रुपये की काली कमाई जुटाई और उससे कई कीमती संपत्तिय...