फरीदाबाद, जुलाई 28 -- फरीदाबाद, सरसमल। शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 6.61 लाख की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने दिल्ली के एक बार संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साइबर ठगों को कंपनी का बैंक खाता उपलब्ध कराया था। जांच में खाते से 1.24 करोड़ के लेन-देन और चार राज्यों में दर्ज सात अन्य शिकायतों का भी खुलासा हुआ है। एनआईटी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक अप्रैल 2026 को उसके व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का संदेश आया था। इसके बाद उसे विभिन्न निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से उससे कुल 6.61 लाख जमा करा लिए गए। जब उसने अपनी रकम और लाभ वापस मांगा तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना ...