मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम ने बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया। गोल रवि कुमार ने दागा। दूसरे मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। एक मार्च को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब व पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा फुटबॉल क्लब व एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...