ठकुरीचक में साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान आरंभ
बेगुसराय, जून 25 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद के ठकुरीचक वार्ड 12 स्थित ऐतिहासिक श्री धारा बाबा स्थान में साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान जारी है। बुधवार से 72 घंटे के अखंड रामधुनी संकीर्तन विधिवत मंत्र उच्चारण कर आरंभ हुआ। इस पावन अवसर पर राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता,हनुमान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगी। इससे पूर्व बुधवार की सुबह 351 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। मौके पर गढ़हरा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम, हरे कृष्ण झा, पीतांबर कुमार आदि थे। समिति सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि श्री धारा बाबा स्थान का इतिहास करीब 100 वर्ष से भी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.