बगहा, जून 25 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। ठकराहा के बच्चों के भविष्य व शैक्षणिक सुविधा की दृष्टिगत जारी जन संघर्ष की जीत हुई। डिग्री कॉलेज का संचालन नदी उस पार दियारे में नही, ठकराहा में होगा। नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनआंदोलन के आगे प्रशासन ने त्रुटियों व चूक का समाधान कर दिया। ठकराहा प्रखंड के हजारों युवाओं का उच्च शिक्षा का सपना अब अपने ही इलाके में साकार होगा。

डिग्री कॉलेज का संचालन स्थान बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने जनभावनाओं और भौगोलिक सच्चाइयों को स्वीकार करते हुए डिग्री कॉलेज के संचालन स्थल में बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अब यह राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ठकराहा गंडक नदी पार बाढ़ग्रस्त इलाके हरपुर मुजौना के बजाय प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय जी.एम.यू. उच्च विद्यालय, ठ...