बगहा, जुलाई 20 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रूपटोला गांव निवासी नागमणि त्रिपाठी के पुत्र अनिकेत त्रिपाठी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में हुआ है। अनिकेत ने बताया कि आईआईएसईआर में रसायन विज्ञान विषय में पीएचडी के लिए पूरे देश से केवल पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस कठिन चयन प्रक्रिया में दो चरणों की लिखित परीक्षा तथा दो चरणों के साक्षात्कार सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद अनिकेत ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...