नई दिल्ली, जनवरी 6 -- ठंड के मौसम में रूम हीटर लोगों की पहली पसंद बन जाता है। खासकर उत्तर भारत में जब तापमान तेजी से गिरता है, तब हीटर बिना आग जलाए गर्माहट देता है। लेकिन हर साल सर्दियों में हीटर से जुड़े हादसों, आग लगने और दम घुटने की खबरें भी सामने आती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर घटनाएं हीटर के गलत इस्तेमाल या जरूरी सावधानियां ना बरतने की वजह से होती हैं।सही जगह पर रखें: रूम हीटर को हमेशा समतल और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए। इसे पर्दों, बिस्तर, कंबल, लकड़ी के फर्नीचर या कागज जैसी ज्वलनशील चीजों से कम से कम तीन फीट दूर रखें। हीटर को कभी भी अस्थिर सतह पर ना रखें, क्योंकि गिरने की स्थिति में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।ओवरलोडिंग से बचें: इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते समय ओवरलोडिंग से बचना बेहद जरूरी है। हीटर को एक्सटेंशन बोर्...