अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खिलखिलाती धूप ठंड से राहत दे रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा। तेज धूप ने मौसम में गर्माहट घोल दी। शहर के पार्कों, कॉलोनियों और खुले मैदानों में लोग धूप सेंकते और टहलते नजर आए। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी ने मौसम के बदले मिजाज का स्वागत किया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस हुई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रौनक दिखाई दी। धूप निकलने से सुबह के समय छाई ठंडक भी कुछ कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर क्षेत्र में नहीं दिख रहा है, जिसके चलते अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात के समय ठ...