गिरडीह, जनवरी 8 -- झारखंडधाम। सर्द शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से जनजीवन बेहाल हो गया है। ग्रामीण सुबह-शाम अलाव जलाकर शरीर के साथ साथ आसपास के परिवेश को गर्म रख रहे हैं। पूरा क्षेत्र इन दिनों घने कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। सुबह होते ही दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है, वहीं सूरज समय से पहले ढ़लता नजर आ रहा है। सूरज ढ़लते ही पूरा इलाका दोबारा कोहरे के आगोश में समा जाता है और ठिठुरन और बढ़ जाती है। लगातार बढ़ रही ठंड से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित है। सुबह और शाम ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर सेंकते नजर आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए ठंड चुनौती बन गई है। शीतलहर के कारण लोग ...