कुशीनगर, जनवरी 11 -- पिपराघाट। ठंड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा का इंतजाम किया है, जहां तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं गांव में रैन बसेरा को कौन पूछे चट्टी चौराहे पर अलाव तक नहीं जल रहा है। ग्राम सभा दुबौली के मुसहर बस्ती में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे गरीब परिवारों को भीषण ठंडी में तमाम तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अलाव की व्यवस्था यहां कभी भी नहीं हुआ है। एक दिन केवल दो चार लकड़ियां गिराया गया था। आरोप है कि अलाव के लिए सुबह लकड़ियां लेकर आते हैं और पुनः वापस लेकर चले जाते हैं। शनिवार की शाम चार बजे ठंड काफी बड़ी है, जिससे लोग ठिठुरे हुए हैं। जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। इस समय हवाएं भी चल रही हैं। दुबौली ग्रामसभा के मुसहर बस्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.