जमशेदपुर, जनवरी 10 -- कड़ाके की ठंड से कोल्हान में 20 फीसदी तक दूध का उत्पादन घट गया है। इसके कारण ग्वालों को न सिर्फ नुकसान हो रहा है, बल्कि दुधारू पशुओं के खानपान पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। जिले में करीब सवा लाख दुधारू पशु हैं। इनमें से कुछ प्रखंडों बहरागोड़ा, पटमदा आदि में ज्यादा पशुपालक हैं। ये सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि रांची स्थित डेयरी को भी दूध भेजते हैं। इसमें से ज्यादा लोग जमशेदपुर में ही दूध उपलब्ध कराते हैं। लेकिन फिलहाल दूध का उत्पादन घटने से वे लोग परेशान हैं। जिले में करीब पांच से छह लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिसमें से बड़ा हिस्सा दूसरी जगहों पर भेजते हैं। वहीं, दूसरा हिस्सा यहां स्थानीय डेयरी या लोगों को सीधे तौर पर दिया जाता है। मानगो के राजू यादव ने कहा कि उनके पास पांच गाय हैं, लेकिन दूघ घटने से सिर्फ रोज...