गढ़वा, जनवरी 6 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे का सबसे अधिक असर किसानों को देखने को मिल रहा है। कोहरे और ठंड के कारण फसलों में लाही और झुलसा रोग लग रहा है। ठंड और कोहरे के कारण तेलहन, दलहन एवं सब्जी की फसलों में कीट और रोग तेजी से फैल रहे हैं। उससे किसान चिंतित हैं। किसानों के अनुसार सरसों की फसल में लाही का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आलू, गोभी, टमाटर सहित अन्य सब्जियों में झुलसा रोग लगने लगा है। उससे फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम की यही स्थिति बनी रही, तो सब्जियों की पैदावार घटेगी और आने वाले दिनों में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू सकते हैं। किसान संध्याकर विश्वकर्मा ने बताया कि सरसों की फसल पर ...