समस्तीपुर, जनवरी 13 -- रोसड़ा। अनुमंडल क्षेत्र में इस वर्ष कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह शाम घना कोहरा और खेतों में बढ़ी नमी के कारण दलहन और तिलहन की फसलों पर झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है। मसूर, अरहर और सरसों जैसी प्रमुख फसलों के पौधे पीले पड़ने लगे हैं, जबकि कई स्थानों पर पौधे सूखकर नष्ट हो रहे हैं। इससे फसलों का समुचित विकास रुक गया है और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी हैं। किसानों का कहना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से तापमान में अचानक गिरावट आई है। इसके साथ ही नमी और कोहरे के कारण रोग का प्रकोप बढ़ गया है, जो धीरे-धीरे पूरी पत्तियों को झुलसा रहा है। पौधे कमजोर हो रहे हैं और दाने बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसान रामप्रकाश महतो, बौएलाल महतो, रामबाबू यादव, रामबदन याद...