मुंगेर, दिसम्बर 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड और कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद जबकि आलू व सरसों के लिए नुकसानदायक है। किसान आलू और सरसों की फसल बचाने के लिए जद्दोजहद में जुट गए हैं। किसानों का मानना है कि यदि लंबे समय तक कोहरे और पाले का प्रकोप रहा तो इन दोनों फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं कृषि विशेषज्ञ भी किसानों को फसलों के नुकसान के बारे में सजग कर रहे हैं। इस रबी सीजन में जिले में गेहूं, सरसों सहित विभिन्न रबी फसलों के अलावा आलू की बोआई की गई है। बीते दो तीन दिनों से सर्दी अधिक पड़ रही है। तीन दिनों से घना कोहरा भी पड़ रहा है। ऐसे में जहां फूलदार फसलों जैसे सरसों, मटर और अरहर आदि में माहू कीट की आशंका बनी है, वहीं आलू में झुलसा रोग लगने की भी आशंका बढ़ गई है। किसान आलू, सरसों, मटर और अरहर की फसलों को विभिन्न रोगों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.