वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी। ठंड लगने से गुरुवार को तीन लोगों की सांस टूट गई। लोहता क्षेत्र के कोटवां स्थित डिहवा कस्बे में भोर चार बजे 62 वर्षीय मोहम्मद अकरम की मौत हो गई। वह मधुमेह से पीड़ित थे। उनके पुत्र रिजवान अहमद ने बताया कि ठंड लगने से दिल का दौरा पड़ने से पिता का निधन हुआ। इसी कस्बे में शाम चार बजे 70 वर्षीय अली हुसैन बगीचे से टहलकर घर लौटे और परिजनों को ठंड लगने की बात बताई। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी हो रही थी कि इसी बीच उनका निधन हो गया। वहीं, दुर्गाकुंड नवाबगंज इलाके में पक्की चौतरे के पास खड़े ठेले पर गुरुवार को 62 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को मर्चरी भेज दिया गया है। आशंका ...