मुंगेर, दिसम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर में कई ऐसे प्राकृतिक स्थल है जिन्हें पर्यटन के नक्शे कदम पर स्थापित करने की आवश्यकता है। यहां भीम बांध, ऋषिकुंड, हवेली खड़गपुर झील, भौंरा कुंड, रामेश्वर कुंड और हाहा पंचकुमारी, दामनकोल झरना आदि जैसे पर्यटन स्थल सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशेषकर ठंड के मौसम में इन स्थलों पर पिकनिक मनाने वालों की संख्या पहुंचते है। हाल के दिनों में जंगल और पहाड़ों से घिरा और हवेली खड़गपुर झील से तीन किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र स्थित भौंरा कुंड इन दिनों सैलानियों का नया पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन गया है। हालांकि सरकार की ओर से भौरा कुंड को भी पर्यटन के उद्देश्य से संवारने की योजना पर कार्य कर रही है। पहले यहदं तक पहुंचने के लिए पहाड़ी दुर्गम रास्ता का सहारा लेकर लोग पहुंचते थे। लेकिन हाल म...